
आ स. संवाददाता
कानपुर। नगर के साथ ही पूरे उत्तर प्रदेश में गर्मी का सितम लोगों पर पड़ने लगा है। मौसम विभाग ने बेवजह दोपहर में घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है। 25 अप्रैल तक हीटवेव और लू को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। दिन और रात बेहद गर्म होने के आसार हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश के दक्षिणी इलाकों में गर्म हवाएं और उतरी इलाकों में तराई के रीजन में ठंडी हवाएं आने का सिलसिला चालू रहेगा। कानपुर मंडल में दिन गर्म होने और लू वाली स्थित होने के पूरे आसार हैं। वहीं रातें भी अब गर्म होने लगी हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक 3.4 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 2 डिग्री बढ़कर 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में आगे भी ये बढ़ोत्तरी जारी रहेगी।