
संवाददाता
कानपुर। ग्राम पंचायत बौसर के पुरवा पोखरा में ईंटों से बनी सड़क पूरी तरह उखड़कर जर्जर हो चुकी है। हाल ही में हुई बारिश के कारण इसकी स्थिति और खराब हो गई है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासियों के अनुसार, यह सड़क पहले से ही खराब थी, लेकिन अब तक इसकी मरम्मत के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है। बारिश के पानी से सड़क में गहरे गड्ढे हो गए हैं और ईंटें उखड़ गई हैं, जिससे दुर्घटना होने का खतरा बढ़ गया है।






