March 12, 2026

संवाददाता

कानपुर। नगर समेत आसपास के जिलों में फिर से एक बार झमाझम बारिश के आसार नजर आने लगे हैं। हालांकि सुबह के मौसम की बात करे तो आसमान साफ हैं। बादलों की आवाजाही लगी है। बीच-बीच धूप भी निकल रही हैं। इस कारण लोगों को उमस महसूस हो रही हैं।
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो उमस भरी इस गर्मी से लोगों को दोपहर बाद राहत मिल सकती हैं। लगभग 55 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान लगाया गया हैं।
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कानपुर के मौसम वैज्ञानिक प्रो. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि टर्फ लाइन का पश्चिमी सिरा भी अब हिमालय की तलहटी में पहुंच चुका हैं। इसका असर कई स्टेट में देखने को मिलेगा।
टर्फ लाइन पंजाब के भटिंडा, उत्तराखंड, देहरादून होते हुए अरुणाचल प्रदेश जा रही है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऊपर एक हवाओं का चक्रवाती परिसंचरण बना है। इसलिए कानपुर मंडल में आज दोपहर बाद बारिश की गतविधियां शुरू होने की संभावना है।
प्रो. एसएन पांडेय ने बताया कि अभी ये मौसम 16 अगस्त तक ऐसा ही रहेगा। बुधवार की बात करें तो शहर का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। आज तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती हैं।
आधिकत आर्द्रता 86 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 71 प्रतिशत दर्ज हुई हैं। हवा की औसत गति 4.5 किमी प्रति घंटा के हिसाब से दक्षिण से पश्चिम दिशा की ओर चल रही हैं। वहीं, बीते 24 घंटे में 3.8 मिली मीटर बारिश रिकॉर्ड की गई हैं।