March 10, 2026

संवाददाता
कानपुर।
  शिवराजपुर विकासखंड क्षेत्र के बीरामऊ गांव में स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर की स्थिति चिंताजनक हो गई है। सरकार द्वारा लाखों रुपए की लागत से बनाए गए इस स्वास्थ्य केंद्र के चारों ओर झाड़ियां उग आई हैं।
स्थानीय निवासी अश्विनी अग्निहोत्री, रामबाबू और कमल के अनुसार इस केंद्र के निर्माण के बाद से कोई डॉक्टर नियमित रूप से नहीं आता। जंगली जीव-जंतुओं की मौजूदगी के डर के कारण मरीज भी यहां आने से कतराते हैं।
शिवराजपुर के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दिलीप कटियार ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही केंद्र के आसपास की झाड़ियां साफ करवाई जाएंगी। साथ ही डॉक्टरों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी ताकि मरीजों का समुचित इलाज हो सके।