March 14, 2026

संवाददाता
कानपुर।
  बिल्हौर में 79वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। तहसील परिसर में सुबह 8 बजे एसडीएम डॉ. संजीव कुमार दीक्षित ने ध्वजारोहण किया, शहीदों को नमन किया और क्षेत्रवासियों से शांति-सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
थाना परिसर में एसीपी अमरनाथ यादव और थाना प्रभारी अशोक कुमार ने तिरंगा फहराया और पुलिस स्टाफ को कर्तव्यनिष्ठा का संकल्प दिलाया।
नगरपालिका में चेयरमैन इकलाख खां और अधिशाषी अधिकारी अंजनी मिश्रा ने ध्वजारोहण किया। चेयरमैन के नेतृत्व में सभासदों, कर्मचारियों और परिषदीय विद्यालयों के छात्रों ने प्रभात फेरी निकाली।
रोजवेल पब्लिक स्कूल में छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सरस्वती बाल विद्या मंदिर में संरक्षक देवीदीन सविता ने ध्वजारोहण कर बच्चों को स्वतंत्रता संग्राम की जानकारी दी।
सांभी गांव स्थित राजकीय आईटीआई में प्रधानाचार्य ने तिरंगा फहराया। छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम और वीर बलिदानियों की झांकियां पेश कीं। प्रधानाचार्य ने कहा कि शहीदों के सपनों को साकार करना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।
बीआरसी में खंड शिक्षा अधिकारी रवी कुमार सिंह ने ध्वजारोहण कर शहीदों को नमन किया। सभी कार्यक्रमों में देशभक्ति का उत्साह चरम पर रहा।