July 31, 2025

आ स. संवाददाता 

कानपुर।  एसएन सेन बालिका पीजी कॉलेज कानपुर के इतिहास विभाग की ओर से भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली, द्वारा प्रायोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। 
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्रा, सचिव प्रोबीर कुमार सेन, प्राचार्या प्रो. सुमन, संयुक्त सचिव शुभ्रो सेन तथा कोषाध्यक्ष दीपाश्री सेन तथा संगोष्ठी की संयोजिका डॉ. मनीषा दीवान ने सरस्वती प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन करके किया।
प्राचार्या प्रो. सुमन ने अपने स्वागत उद्बोधन में सभागार में उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत किया। डॉ. मनीषा दीवान ने विषय प्रवर्तन के द्वारा कानपुर के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला।
राष्ट्रीय संगोष्ठी के प्रथम तथा द्वितीय तकनीकी सत्र में देश के विभिन्न भागों से आए हुए इतिहास के लगभग 80 अध्येताओं व शोधार्थियों द्वारा कानपुर के परंपरागत इतिहास की पुर्नव्याख्या करते हुए कानपुर की विशिष्ट उपलब्धियों, चुनौतियों, समस्याओं आदि विषयों का मंथन किया।
शिक्षा शास्त्र विभागध्यक्षा प्रो. चित्रा सिंह तोमर ने मंच संचालन करते हुए संगोष्ठी को दिशा प्रदान की। प्रथम तकनीकी सत्र का संचालन डॉ. प्रीति सिंह तथा द्वितीय तकनीकी सत्र का संचालन प्रो. मीनाक्षी व्यास ने किया। 

कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रो. निशी प्रकाश के निर्देशन में महाविद्यालय की सभी शिक्षिकाओं ने सहयोग प्रदान किया।