March 3, 2026

संवाददाता

कानपुर। छत्रपति शाहूजी विश्वविद्यालय की सत्र 2025-26 की विषम सेमेस्टर की दिनांक 19.11.2025 को सम्पन्न हुई परीक्षाओं में कुल 38960 छात्र/छात्रायें उपस्थित रहे, जिसमें 16763 छात्र एवं 22197 छात्रायें थी तथा कुल 1171 छात्र/छात्रायें अनुपस्थित रहें जिसमें 616 छात्र एवं 555 छात्रायें थी। 

एक्सिस इन्स्टीट्यूट ऑफ हायर एजूकेशन, हाथीपुर, कानपुर का 1 छात्र, डॉ. वीरेन्द्र स्वरूप इन्स्टीट्यूट ऑफ कम्प्यूटर स्ट्डीज, कानपुर का 1 छात्र, कानपुर इन्स्टीट्यूट ऑफ हायर एजूकेशन, कानपुर के 2 छात्र, दयानन्द एकेडमिक ऑफ मैनेजमेन्ट स्ट्डीज, कानपुर नगर 1 छात्र, अर्मापुर पी.जी. कालेज, कानपुर का 1 छात्र, श्री नारायण गर्ल्स कालेज, उन्नाव का 1 छात्र अनुचित साधन प्रयोग में पकड़ा गया। 

यह विश्वविद्यालय परीक्षाए सातों जनपदों में सकुशल एवं सुचारू रूप से सम्पन्न हुई। कहीं से कोई अप्रिय सूचना नहीं प्राप्त हुई। विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षाओं को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने हेतु पर्यवेक्षक की भी नियुक्ति की गई थी जिनके द्वारा परीक्षा केन्द्रों पर उपस्थित रहकर परीक्षायें सम्पन्न कराई गई।