
संवाददाता
कानपुर। भाजपा कार्यालय में सांसद रमेश अवस्थी का भव्य स्वागत और सम्मान किया गया। यह सम्मान शहर को मिली एक बड़ी सौगात के लिए दिया गया।
सांसद रमेश अवस्थी के बाद कानपुर की कोशिश से सबसे बड़ी यातायात समस्या के समाधान का रास्ता साफ हो गया है। सांसद ने बताया कि इस 4-लेन एलिवेटेड ट्रैक के निर्माण को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर पत्र सौंपा और विस्तृत चर्चा की थी। अब इस प्रयास का सकारात्मक परिणाम सामने आया है।
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग-91 पर रामदेवी से गोल चौराहा तक 4-लेन एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण को मंजूरी दे दी है। इस परियोजना की अनुमानित लागत 988.30 करोड़ रुपए है और इसकी लंबाई 10.160 किलोमीटर होगी।
इस एलिवेटेड रोड जो रेलवे क्रॉसिंग पड़ती हैं, जहां अक्सर भारी जाम की समस्या रहती है। नए कॉरिडोर के बनने से ट्रैफिक एलिवेटेड रोड से होकर गुजरेगा, जिससे शहर के प्रमुख चौराहों पर जाम काफी हद तक कम हो जाएगा। इससे लोगों का समय बचेगा, ईंधन की बचत होगी और सड़क सुरक्षा में भी सुधार आएगा।
सांसद रमेश अवस्थी ने इस परियोजना की मंजूरी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया है। सांसद का स्वागत करने वालों में अभिनव दीक्षित, अक्षय त्रिवेदी, रमिन्दर सिंह और आशीष श्रीवास्तव और अन्य सदस्य मौजूद रहे। इससे शहर की यातायात व्यवस्था को आधुनिक और सुगम बनाएगी।






