March 3, 2026

संवाददाता 

कानपुर। केडीए के चलाये जा ध्वस्तीकरण अभियान के अन्तर्गत विशेष कार्याधिकारी, उपजिलाधिकारी के नेतृत्व  में प्रवर्तन दस्ते ने जरौली में तालाब की भूमि पर हुए अवैध कब्जे को हटवा कर कब्जे से मुक्त कराया । उपरोक्त कार्रवाई में लगभग 35 करोड़ कीमत की भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया। 

तालाब भूमि के कब्जा उन्मूलन कार्यवाही के दौरान प्रवर्तन जोन-3  एवं भूमि बैंक अनुभाग-3 से तहसीलदार, अमीन तथा थाना-बर्रा का पुलिस बल भी उपस्थित रहा।

केडीए ने जनमानस से यह भी अपील की है कि कोई भी शासकीय भूमि पर कब्जा,अतिक्रमण न करें। 

ऐसे अनाधिकृत निर्माण जिनके विरूद्ध कारण बताओ नोटिस आदि जारी किया गया है, उन पर बिना प्राधिकरण की अनुमति के निर्माण कार्य न करें।

केडीए द्वारा नियमानुसार मानचित्र स्वीकृत करा कर ही निर्माण करना सुनिश्चित करें, अन्यथा विधिक कार्यवाही की जायेगी।