
संवाददाता
कानपुर। बर्रा बाईपास क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की पहचान आशीष सविता के रूप में हुई है। वह करीब एक महीने पहले अपनी पत्नी के साथ किराए के मकान में रहने आया था।
पुलिस के अनुसार आशीष अपनी पत्नी संतोषी के साथ बाहर गया था। इसी दौरान पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद आशीष गुस्से में अकेले ही घर लौट आया। देर रात तक जब पत्नी नहीं लौटी, तो आशीष ने कमरे के भीतर फांसी लगाकर जान दे दी।
जब पड़ोसी किरायेदारों ने दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर उन्हें शक हुआ। तब उन्होंने मकान मालिक को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। कमरे में आशीष का शव फंदे से लटका मिला।
घटना की जानकारी मिलते ही पत्नी संतोषी व स्वजन भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया आत्महत्या का कारण पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े को ही माना जा रहा है।
पड़ोसियों ने बताया कि आशीष और उसकी पत्नी हाल ही में यहां शिफ्ट हुए थे और दोनों अक्सर आपस में झगड़ते रहते थे।






