August 1, 2025

संवाददाता

कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कानपुर के अधीन संचालित कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय एवं केवीके इटावा में प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का आगमन हुआ। 

राज्यपाल का स्वागत डॉ. आनंद कुमार सिंह, कुलपति एवं डॉ. एन के शर्मा अधिष्ठाता द्वारा किया गया। 

राज्यपाल ने कृषि विज्ञान केंद्र इटावा में स्थापित क्रॉप कैफेटेरिया एवं किसानों हेतु विभिन्न प्रकार के मॉडलों को देखा एवं उन्हें सराहा। तत्पश्चात महाविद्यालय की कार्यशाला में स्थापित लैबों का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां पर रखे हुए उपकरणों के बारे में जानकारी प्राप्त की।और उन्हें कार्यान्वित करा कर देखा, साथ ही उन्होंने छात्र-छात्राओं से उनकी पढ़ाई के बारे में वार्ता की। 

डेरी इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों द्वारा बनाए गए दुग्ध उत्पादो का अवलोकन किया और उनके द्वारा छात्रों द्वारा बनाए गए ट्रैक्टर मॉडल एवं ग्रास कटर को चलवा कर देखा गया। महाविद्यालय द्वारा सोलर चालित मक्का छिलक मशीन का अवलोकन किया गया।जिसका पेटेंट महाविद्यालय द्वारा कराया जा चुका है। इसके बाद छात्रों, शिक्षकों एवं वैज्ञानिको से वार्ता करते हुए दुग्ध उत्पादन को कैसे बढ़ाया जाए।उस पर चर्चा की एवं फसलों को चूहों से बचाने के लिए उसपर नियंत्रण हेतु  उपायों के लिए आगे रिसर्च करने हेतु सभी कृषि विश्वविद्यालयों को मिलकर शोध कार्य करने की सलाह दी। 

कुलाधिपति ने इस महाविद्यालय द्वारा किए जा रहे  गुणवत्तापरक कार्यों की सराहना करते हुए  किसानों के उत्थान हेतु नवाचार पर जोर देते हुए किसानों की मूलभूत समस्याओं के निराकरण हेतु कार्य करने की सलाह दी। जिससे किसानों को अधिक से अधिक लाभ प्राप्त हो सके। 

राज्यपाल के कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के अर्थ नियंत्रक संजय राय, डॉ. अजीत सिंह, अधिष्ठाता, मत्स्य महाविद्यालय, डिप्टी कंट्रोलर डॉ. प्रदीप भदौरिया, पीके सिंह, डॉ. एमके सिंह, डॉ. भूपेंद्र कुमार सिंह, डॉ. भूपेंद्र सिंह चौहान, डॉ. बी वी जायसवाल, डॉ. योगेश यादव, डॉ. सुनीता मिश्रा, डायरेक्टर रिसर्च, डॉ. के के पटेल जिले के जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला, बृजेश श्रीवास्तव,एस एस पी अजय कुमार गौतम, मुख्य विकास अधिकारी सहित महाविद्यालय की  फैकल्टी एवं स्टाफ उपस्थित रहा।