February 22, 2026

संवाददाता 

कानपुर। पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी ने रमजान माह में जुमे की नमाज के मद्देनजर नौबस्ता क्षेत्र का दौरा किया। नमाज के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त दिलीप कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना नौबस्ता पर अतिरिक्त निरीक्षक सहित पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया।
अधिकारियों ने क्षेत्र के सभी संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले स्थानों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। संबंधित अधिकारियों को आवश्यकतानुसार ड्यूटी और पिकेट ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए गए थे ।
नौबस्ता के मछरिया क्षेत्र में स्थित नमाज स्थल की भी कड़ी चौकसी करी गई । जुमे की नमाज के मद्देनजर विशेष सतर्कता बरतने और पर्याप्त पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय गणमान्य नागरिकों और धर्मगुरुओं से भी संवाद किया। उनसे सभी त्योहारों को आपसी सौहार्द, शांति और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की गई। 

Related News