March 12, 2026

संवाददाता
कानपुर।
महाराजपुर थाना क्षेत्र में एक किसान पर पिता-पुत्र ने हमला कर दिया। किसान राजेश कुमार अपने खेत में पानी लगाने जा रहे थे। रास्ते में उन्हें नशे में धुत रामचंद्र मिला। रामचंद्र ने उन्हें रोका और खेत में पानी लगाने से मना किया। जब राजेश ने विरोध किया तो रामचंद्र ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। इसी दौरान रामचंद्र के पिता प्रकाश भी वहां आ गए। प्रकाश के हाथ में छोटी कुल्हाड़ी थी। उन्होंने बिना कुछ पूछे राजेश पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। बचाव में राजेश के बाएं हाथ के अंगूठे में गहरा घाव हो गया। इसके बाद पिता पुत्र ने मिलकर लात-घूंसों और डंडों से राजेश की पिटाई की। राजेश को पीटने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। महाराजपुर थाना प्रभारी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।