
संवाददाता
कानपुर। भौती नेशनल हाईवे पर 19वीं फूड कोर्ट के सामने एक कंटेनर ने सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को टक्कर मार दी। हादसे में घायल 61 वर्षीय रामदयाल की इलाज के दौरान मौत हो गई।
रामदयाल कौशांबी के लुटेही ग्राम कुआहीड पश्चिम शरीरा के रहने वाले थे। हादसे के बाद कंटेनर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
सूचना मिलते ही थाना सचेंडी पुलिस और पीआरबी 1570 मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल बुजुर्ग को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें कानपुर के हैलट रेफर किया गया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।






