June 1, 2025

दुर्घटना दिखाने के लिए शव को छत से फेक दिया।

आज़ाद संवाददाता
कानपुर।  बिल्हौर के चौबेपुर कस्बे में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। सोमवार सुबह बीनू शर्मा का रक्तरंजित शव घर के बाहर मिला। प्रारंभिक जांच में पता चला कि पहले ईंट से कुचलकर हत्या की गई। फिर शव को छत से नीचे फेंक दिया गया।
मृतका के पति संजय शर्मा एक ढाबे में काम करते हैं। दंपति के तीन बच्चे 10 वर्षीय बेटा शुभ और दो बेटियां 8 वर्षीय सारथी व 5 वर्षीय सिया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, संजय शराब का आदी है और अक्सर पत्नी के साथ मारपीट करता था। 

फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। महिला के चेहरे पर चोट के निशान हैं। गले पर भी धारदार हथियार से वार के निशान मिले हैं। छत पर खून के धब्बे पाए गए हैं।
एडीसीपी विजेन्द्र द्विवेदी के नेतृत्व में पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है। मृतका की मां की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *