
संवाददाता
कानपुर। अरौल स्थित आंकिन घाट पर एक युवक ने गंगा नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली। वहां पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन अभी तक युवक का पता नहीं चला है।
मढ़िया सिंघौली गांव निवासी ई-रिक्शा चालक अवधेश ने गंगा नदी में छलांग लगा दी। घटना से पहले उसने अपना ई-रिक्शा घाट पर खड़ा किया और कपड़े व चप्पल उतारकर उसी पर रख दिए। इसके बाद वह सीधे नदी में कूद गया।
थाना प्रभारी जनार्दन सिंह के मुताबिक, अवधेश का परिजनों से किसी बात पर विवाद हुआ था। इसके बाद से वह तनाव में था।
ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद सर्च ऑपरेशन शुरू हुआ। हालांकि अंधेरा होने के कारण तलाश अभियान रोकना पड़ा। पुलिस ने घटनास्थल से ई-रिक्शा, कपड़े और मोबाइल फोन कब्जे में ले लिए हैं। सुबह फिर से खोज शुरू होगी।






