
संवाददाता
कानपुर। घाटमपुर तहसील के सभागार कक्ष में शनिवार को तहसील दिवस का आयोजन हुआ। कानपुर के जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी और उप जिलाधिकारी के साथ यहां पर आए हुए फरियादियों की समस्याएं सुनी।
कानपुर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने देखा कि अधिकतर शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित हैं। उन्होंने उप जिलाधिकारी को इन शिकायतों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। तहसील दिवस का आयोजन दोपहर 2 बजे तक चला।
अधिकारियों ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे तहसील दिवस में आई शिकायतों का समयबद्ध तरीके से समाधान करें। इस दौरान स्थानीय नागरिकों को अपनी समस्याएं सीधे अधिकारियों के समक्ष रखने का अवसर मिला।