
संवाददाता
कानपुर। आज केडीए के प्रवर्तन दल (जोन-1बी) के विषेष कार्याधिकारी- उपजिलाधिकारी डा. रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व में ध्वस्तीकरण कार्यवाही सम्पन्न की गयी।
इस कार्यवाही के तहत सोनू यादव व अन्य के मटका चैराहे से जंगल वाटर पार्क मोड़ पर भगवान बुद्ध आश्रम के पीछे लगभग 4.5 बीघा अवैध, अनाधिकृत प्लाटिंग के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी।
इस प्रकार लगभग 4. 5 बीघे में विकसित की जा रही अवैध प्लाटिंग के अन्तर्गत रोड, नाला, बाउण्ड्रीवाल, बिजली के खम्भे, पिलर, इन्ट्रीगेट एवं समस्त निशानदेही को 3 जेसीबी के माध्यम से ध्वस्त किया गया।
इसके साथ ही सिंहपुर कछार में सिंहपुर चैराहे से सब्जी मण्डी की तरफ, प्रेमपुर के आगे अभिषेक कटियार, सुशील कटियार व अन्य के लगभग 5.5 बीघा बिना कानपुर विकास प्राधिकरण से तलपट मानचित्र स्वीकृत कराये किये गये निर्माण के विरूद्ध सील की कार्यवाही करी गई।
उक्त कार्यवाही के दौरान क्षेत्रीय अवर अभियन्ता श्रवण कुमार, हिमांशु बर्नवाल, सुपरवाइजर राम औतार, मनोज, राज कुमार, लाल सिंह एवं थाना-बिठूर के पर्याप्त पुलिस बल के साथ उपस्थित रहें।
इसके अतिरिक्त डा. रवि प्रताप सिंह, विशेष कार्याधिकारी-उपजिलाधिकारी ने यह अवगत कराया गया कि थाना-कल्यानपुर एवं बिठूर के अन्तर्गत स्थित ग्रामों की लगभग 11 बीघा क्षेत्रफल की अवैध, अनाधिकृत निर्माण को चिन्हित किया जा चुका है। यथाशीघ्र सीलिंग, ध्वस्तीकरण की कार्यवाही प्रस्तावित की जायेगी।
डा. रवि प्रताप सिंह, विशेष कार्याधिकारी, उपजिलाधिकारी ने आम जनमानस से यह अपील की गयी है कि प्राधिकरण क्षेत्र में विकसित प्लाटिंग में भूमि क्रय किये जाने से पूर्व कानपुर विकास प्राधिकरण से ले-आउट स्वीकृत की जानकारी स्वयं प्राप्त करने के उपरान्त भूमि क्रय करना सुनिश्चित करें साथ प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराकर ही भवन का निर्माण करना सुनिश्चित करें, ताकि भविष्य में सम्भावित आर्थिक एवं मानसिक क्षति से बचा जा सकें।






