
संवाददाता
कानपुर। मवेशी चराने गए फुफेरे भाइयों की तालाब में डूबने से मौत हो गयी,हादसे के बाद परिवार में शोक की लहर दौड गयी।
नगर के बिधनू थानाक्षेत्र के हरबसपुर गांव में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक घटना सामने आई। गांव के दो फुफेरे भाई तालाब में डूबकर मौत हो गई। हरबसपुर निवासी सुनील के बेटे मनीष और राकेश के बेटे हिमांशु मवेशी चराने गांव से बाहर खुटहा तालाब की ओर गए थे।मवेशी तालाब में उतर गए। दोनों बच्चे मवेशियों को बचाने के लिए पानी में कूद गए। गहरे पानी में जाने से दोनों डूब गए। साथी बच्चों ने घटना की सूचना गांव में दी। परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों के शव बाहर निकाले गए।बिधनू पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
थाना प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। दोनों परिवार कबाड़ बीनकर अपना जीवनयापन करते हैं। मनीष चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था। हिमांशु दो भाइयों में छोटा था। हादसे के बाद मृतक बच्चों की माताएं मीना और मनकी समेत पूरा परिवार शोक में डूबा है।






