March 12, 2026

संवाददाता
कानपुर।
नरवल थाना क्षेत्र में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिरकर मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान सुभाष कठेरिया पुत्र स्व. मेवालाल के रूप में हुई है, जो चकेरी, कानपुर नगर के ककरहिया मोहल्ले के निवासी थे। वह अपनी बुआ के गांव दीपापुर, थाना नरवल, कानपुर नगर में आए हुए थे।
बताया गया कि सुभाष अपने भाई छोटे के घर की छत पर लेटे हुए थे और नशे की हालत में थे। रात करीब 2 बजे वह छत से गिर गए। परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए हैलट अस्पताल, कानपुर नगर में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। 
नरवल थाना प्रभारी अखिलेश पाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मृतक के परिजनों की तहरीर और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।