
संवाददाता
कानपुर। यूपी में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पूरी तरह से एक्टिव हो गई है। कमेटियों को अभी से घोषित करना शुरू कर दिया है। कानपुर ग्रामीण इकाई ने अपने पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है। इसमें सबसे ज्यादा 65 % पिछड़ा और दलित वर्ग के लोगों को पदाधिकारी बनाया गया है। केवल 35% सवर्णों को मौका दिया गया है।
जिलाध्यक्ष ग्रामीण संदीप शुक्ला ने दावा किया कि ये प्रदेश की सबसे युवा टीम है। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कमेटी के पदाधिकारियों के नाम पर अंतिम मुहर लगा दी है। पदाधिकारियों की लिस्ट में 20 % महिलाओं को पदाधिकारी बनाया गया है। वहीं महानगर कमेटी की घोषणा भी एक-दो दिन में की जाएगी।
ग्रामीण इकाई में कुल 38 कार्यकर्ताओं को पदाधिकारी बनाया गया है। इसमें ज्यादातर युवा है। ग्रामीण इकाई में इस बार 46 सदस्य 50 साल या उससे कम उम्र के हैं। जिलाध्यक्ष ने बताया कि इस कमेटी 56 सदस्य ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट हैं।