
संवाददाता
कानपुर। सेन में बाइक सवार युवको ने दबंगई दिखाते हुए दुकान के आगे बाइक रोककर दुकानदार को गाली गलौज करने के साथ मारपीट करी ।
पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके घटना की जांच पड़ताल शुरू की है।
घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। पुलिस ने फुटेज को जांच में शामिल किया है।
सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र के श्रीनगर पहाड़पुर निवासी राजेश कुमार साहू ने सेन पश्चिम पारा थाने पहुंचकर पुलिस को दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि मै दुकान में था, तभी बाइक से रजत व निक्की पुत्र राम नरेश सिंह आए और बिना किसी बात के गाली गलौज करने लगे।
जब उन्होंने इस बात का विरोध किया तो दोनों ने लात घूसो से मारपीट शुरू कर दी और गालियां दीं। धमकी देते हुए कहा कि थाने जाओगे तो तुम्हें जान से मार देंगे।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की है।
पुलिस घटना की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है । घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। पीड़ित ने सेन थाने पहुंचकर पुलिस को फुटेज सौंपी है।
सेन पश्चिम पारा इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि दुकानदार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके आरोपी की तलाश की जा रही है। कार्रवाई की जाएगी।






