February 27, 2026

आ स. संवाददाता 
कानपुर।
चौबेपुर थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ उसके देवरों ने छेड़छाड़ की। स्थानीय पचोर बाजार से खरीदारी करके  लौट रही महिला को रास्ते में तीन देवरों ने रोक लिया। आरोपी सुमित, अरुण और लाला ने महिला के साथ अश्लील हरकतें कीं और उसके कपड़े फाड़ दिए।
महिला के विरोध करने और शोर मचाने पर लोगों को आता देखकर आरोपी वहां से भाग गए। 

इसके बाद जब महिला घर की तरफ जा रही थी, तो आरोपियों ने दोबारा उसपर हमला कर दिया। इस बार उन्होंने लाठी-डंडों से महिला पर हमला किया। परिवार के लोगों के आने पर आरोपी फरार हो गए।
पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी देवरों की तलाश जारी है। पुलिस के मुताबिक सभी आरोपी पारिवारिक रिश्तेदार हैं। 

Related News