August 3, 2025

—पुलिस के सामने लिखित समझौते के बाद हुई विदाई।

आ स. संवाददाता 
कानपुर।
  महाराजपुर में एक शादी समारोह में दूल्हे की धमकी से दुल्हन की तबीयत बिगड़ गई और उसे आईसीयू में भर्ती कराना पड़ा। 

यह घटना सिखटिया गांव की है। यहां श्याम कुमार की बेटी की शादी फतेहपुर के करचलपुर गांव निवासी केशन कुमार के बेटे अंकित गुप्ता से तय हुई थी।
बारात के समय जयमाल के बाद दुल्हन अपनी सहेलियों और रिश्तेदारों के साथ फोटो खिंचवा रही थी। इसी दौरान लड़के पक्ष ने फेरों का शुभ मुहूर्त निकलने का हवाला देकर जल्दी मंडप में आने को कहा। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में बहस हुई। 

बहस के बाद समझौता होने पर जब दुल्हन मंडप में पहुंची, तो दूल्हे ने उसे धमकी देकर कहा कि घर चलो तुमको खून के आंसू रुलाऊंगा।
यह सुनते ही दुल्हन की हालत बिगड़ गई। उसे तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए आईसीयू में भर्ती किया। कुछ घंटों बाद स्थिति में सुधार होने पर दुल्हन को घर लाया गया।

इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में लिखा-पढ़ी के साथ दुल्हन को विदा किया गया। महाराजपुर पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों में सुलह-समझौता हो गया है। 

Related News