
संवाददाता
कानपुर। सचेंडी के जंगल में एक युवक का पेड़ से रस्सी के सहारे सुबह ग्रामीणों ने शव लटकता मिला। ग्रामीणों ने शव की पहचान करके परिजनों को बताया गया और घटना की जानकारी पुलिस को दी। फ़ोर्स और फॉरेसिंक टीम मौके पर पहुंची। घटना की पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।
गज्जू पुरवा गांव निवासी जय प्रताप सिंह हरियाणा में रहकर प्राइवेट जॉब करते हैं। परिवार में पत्नी व पांच बेटे हैं। मृतक विकास दूसरे नंबर का था। पिता जय प्रताप सिंह ने बताया कि रात सभी खाना खाकर सो गए थे। रात करीब दस बजे बेटे विकास के फोन पर किसी की कॉल आई।
वह कपड़े पहनकर घर से जाने लगा। बड़े भाई अभय ने जब बेटे से देर रात को बाहर जाने का कारण पूछा तो थोड़ी देर में आने की बात कहकर वह चला गया। रात करीब 12 बजे तक जब वह घर नहीं आया तो सभी उसको कॉल लगाते रहे। बेटे का फोन बंद बताने लगा। विकास के दोस्तों को भी फोन किया तो उन्होंने बताया की वह उनके साथ नहीं है।
सोमवार की सुबह कुछ ग्रामीण खेतों की ओर गए तो घर से करीब 100 मीटर दूर जंगल में नीम के पेड़ से रस्सी के सहारे बेटे का शव लटकता दिखा। परिजनों ने बेटे की हत्या कर शव लटकाए जाने का आरोप लगाया है।
सचेंडी थाना प्रभारी दीना नाथ मिश्रा ने बताया की परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। घटना की गहनता से जांच करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है ।






