March 10, 2026

संवाददाता
कानपुर। 
सजेती में एक मां ने ममता को शर्मसार कर दिया। अपने नवजात को सड़क किनारे नाले में फेंककर मां मौके से भाग निकली। ग्रामीणों ने सड़क किनारे नवजात का शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते मौके पर पहुंची सजेती पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है।
सजेती थाना क्षेत्र के बांध गांव में शुक्रवार सुबह सड़क किनारे नाले में ग्रामीणों ने एक नवजात का शव पड़ा देखा तो हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने डायल 112 पर फोन करके पुलिस को घटना की सूचना दी। जानकारी मिलते मौके पर पहुंची सजेती पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है।
लेकिन पुलिस को अभी तक नवजात को फेंकने वाली मां का पता नहीं चला सका है। 

कहते है, कि मां भगवान का दूसरा रूप होती है, पर ऐसी कुछ मांओ के चलते लोग ममता को घृणित निगाह से देखते है। आप सोच सकते है, एक मां अपने बच्चे को दुनिया में लाने के लिए नौ महीने तक तकलीफे उठाती है। तब जाकर वह दिन आता है जब उसका बच्चा इस दुनिया में आता है, प्रसव के दौरान मां सब दर्द हंसते हंसते सह लेती है। सिर्फ इसलिए की उसके जीवन का सहारा आने वाला बच्चा बनेगा। फिर ऐसी क्या बेबसी होगी उस मां के आगे जो बच्चा पैदा होते ही छोड़कर उसे नाले में फेंककर चली गई होगी। इस घटना ने मां की ममता को शर्मसार किया हैं। 

सजेती थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी। नवजात के शव को नाले से निकालकर पंचायतनामा की कार्रवाई करने के साथ जमीन में गड्ढा खुदवाकर मिट्टी में दफन कराया गया है।