
संवाददाता
कानपुर। केरल में कोथमंगलम में आयोजित सीआईएससई नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप 2025-26 में यूपी को पहला पदक मिला हैं। इस प्रतियोगिता में देशभर के 14 राज्यों और क्षेत्रों की टीमें भाग ले रही हैं, जिनमें उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, गोवा, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, पांडिचेरी, महाराष्ट्र, नॉर्थ इंडिया, अंडमान-निकोबार, केरल, बिहार, झारखंड, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश शामिल हैं।
पहले दिन इंडियन राउंड के मुकाबले खेले गए, जिनमें कुल 102 खिलाड़ी खेलने उतरे। अंडर-19 बॉयज में 19 खिलाड़ी, अंडर-19 गर्ल्स में 21 खिलाड़ी, अंडर-17 बॉयज में 36 खिलाड़ी, अंडर-17 गर्ल्स में 26 खिलाड़ी शामिल हुए।
प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के विधुराज केसरवानी ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 700/677 अंक अर्जित कर प्रथम स्थान हासिल किया और उत्तर प्रदेश को पहला पदक दिलाया।
उनके इस प्रदर्शन से उन्होंने स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया में अपनी जगह पक्की कर ली।
उत्तर प्रदेश टीम के कोच एवं मैनेजर वैभव गौड़ ने बताया कि आगामी दिनों में प्रतियोगिता के रिकर्व राउंड और कंपाउंड राउंड के मुकाबले अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में खेले जाएंगे। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्राचार्या अनिता नायर ने किया।






