February 22, 2026

संवाददाता

कानपुर। बिधनू क्षेत्र में तैनात लेखपाल का रिश्वत लेते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में लेखपाल एक किसान से खसरा तैयार करने के नाम पर पैसे मांगता और 500 रुपए लेते नजर आया। मामला सामने आते ही प्रशासन हरकत में आया और तत्काल प्रभाव से लेखपाल को सस्पेंड कर दिया गया।
कानपुर सदर एसडीएम अनुभव सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए कठारा गांव में तैनात लेखपाल मानिक लाल गुप्ता को निलंबित कर दिया गया है। पूरे प्रकरण की जांच तहसीलदार को सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कठोर कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी के मुताबिक, वायरल वीडियो में लेखपाल मानिक लाल गुप्ता एक किसान से खसरा तैयार करने के एवज में 2 हजार रुपए की मांग करते दिखाई दे रहे हैं। बातचीत के दौरान किसान 500 रुपए देता भी नजर आता है। यह वीडियो तेजी से वायरल होने के बाद लोगों में नाराजगी देखी गई और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग उठी थी।
अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

Related News