March 5, 2026

संवाददाता
कानपुर।
मकनपुर शरीफ में हजरत सैयद बदीउद्दीन अहमद जिंदा शाह मदार रजि. का 609वां सालाना उर्स-ए-मदारुल आलमीन का आयोजन होने जा रहा है। यह आयोजन 7, 8 और 9 नवंबर 2025 को किया जाएगा।
उर्स इंतजामिया कमेटी के सैयद मोहम्मद फैजी मदारी ने जानकारी दी है कि इस वर्ष भी देश और विदेशों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। दरगाह शरीफ की गलियों में रूहानी माहौल रहेगा।
आयोजन को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। इसमें सुरक्षा व्यवस्था, पानी-बिजली और अन्य जरूरी इंतजाम शामिल हैं। इंतजामिया ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर फैज हासिल करने की अपील की है।