November 13, 2025

संवाददाता

कानपुर।  हरकोर्ट बटलर प्राविधिक विश्वविद्यालय, कानपुर में पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश राजीव कृष्ण एवं पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल के मार्गदर्शन में महिला सशक्तिकरण एवं साइबर जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई।

इस कार्यशाला में साइबर विशेषज्ञों ने साइबर अपराधों के बढ़ते खतरों, उनसे बचाव के उपायों और पुलिस की तैयारियों पर चर्चा की। इस कार्यशाला का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण और साइबर जागरूकता है।  

पुलिस महानिदेशक ने इस कार्यशाला को वर्चुअली सम्बोधित करते हुए बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति सचेत किया। उन्होंने कहा कि साइबर अपराध से बचाव का सबसे बड़ा हथियार जागरूकता है। 

पुलिस महानिदेशक ने बताया कि समय रहते 1930 पर शिकायत करने से धन वापस मिलने की संभावना बढ़ जाती है। कानपुर पुलिस ने आईआईटी कानपुर के साथ मिलकर ट्रेनिंग और स्किल अपग्रेडेशन कार्यक्रम शुरू किए हैं, ताकि पुलिस और जनता दोनों साइबर अपराध से सजग रहें।
इस कार्यशाला में कानपुर नगर के वरिष्ठ पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियोंं, कर्मचारियों के साथ-साथ व्यापार मण्डलों के पदाधिकारीगण, विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारीगण, छात्र-छात्रायें व गणमान्य नागरिकों ने प्रतिभाग किया।