April 30, 2026

संवाददाता
कानपुर।
भीतरगांव विकासखंड के सेमरा गांव में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। कुत्ते किसानों के छोटे पशुओं पर हमला कर रहे हैं।
सेमरा निवासी शिवनारायण रैदास की बीस बकरियों में से एक को कुत्तों ने मार डाला। बकरियां घर के पास बनी झोपड़ी में बंधी थीं। कुत्ते झोपड़ी में घुस गए और हमला कर दिया। परिवार के लोग जब पहुंचे, तब तक एक बकरी की मौत हो चुकी थी।
शिवनारायण ने बताया कि कुछ दिन पहले भी उनकी बकरियों पर हमला हुआ था। गांव में अब तक दस बकरियां मारी जा चुकी हैं। बाबूराम, संजय, दिनेश, सर्वेश, इमरान और चतुरी समेत कई किसानों के पशु कुत्तों का शिकार बने हैं।
मृत पशुओं को नहर किनारे फेंक दिया जाता है। इन्हें खाने से कुत्ते और भी हिंसक हो गए हैं। स्थिति इतनी गंभीर है कि किसान अपने बच्चों और बुजुर्गों को बकरियां चराने नहीं भेज रहे है। कुत्ते बच्चों को भी खदेड़ते हैं। अब तक आठ किसानों की बकरियां कुत्तों का शिकार बन चुकी हैं। 

Related News