March 5, 2026

संवाददाता

कानपुर।  मौसम अभी 3 दिनों तक ऐसा ही रहने वाला हैं। आसमान पर बादल छाए रहेंगे और कहीं कहीं हल्की वर्षा भी हो सकती हैं। रिमझिम बारिश से तापमान में 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई हैं।
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के वरिष्ठ मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय बताया कि मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3 दिनों में पॉकेट रेन होती रहेगी। कानपुर के अलावा आसपास के क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहने के साथ गरज-चमक और तेज हवाओं के बीच हल्की बारिश होने की संभावना है।
डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से 3.1डिग्री कम था। वहीं, न्यूनतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया। ये भी सामान्य से 1.6 डिग्री कम दर्ज हुआ।
जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री दर्ज किया गया था। अधिकतम आर्द्रता 93 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 89 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा की गति 7.7 किमी प्रति घंटे के हिसाब से दक्षिण से पूर्व की ओर चली।
कानपुर में अलग-अलग स्थानों पर बारिश रिकॉर्ड की गई। कुल 24.8 मिली मीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। एयरफोर्स स्टेशन में 24.8 मिमी, काकादेव में 12.7 मिमी, नौबस्ता में 13.4 मिमी, सिविल लाइंस में 12.7 मिमी, कंपनीबाग में 11.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई।
टर्फ लाइन राजस्थान के बीकानेर–जयपुर से होकर उत्तर प्रदेश के आगरा–प्रयागराज, बिहार के डाल्टनगंज, झारखंड के जमशेदपुर से होते हुए दीघा और उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक सक्रिय है।
किसानों को सलाह दी गई है कि तेज हवा और बारिश को देखते हुए खड़ी फसलों में अतिरिक्त पानी न भरने दें तथा खरीफ फसलों में कीट व रोग प्रबंधन पर ध्यान दें।