March 3, 2026

संवाददाता

कानपुर।  सेंट्रल स्टेशन पर 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। स्टेशन पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्टेशन के डायरेक्टर और योग गुरु ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
प्लेटफॉर्म नंबर एक पर डिप्टी सीटीएम आशुतोष सिंह मौजूद रहे। आरपीएफ एसी विवेक शर्मा समेत रेलवे के कई अधिकारी और कर्मचारियों ने योग किया। सभी ने स्वस्थ रहने का संकल्प लिया।
हर साल 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। यह दिन योग के महत्व और स्वास्थ्य लाभों को बढ़ावा देता है। योग की प्राचीन परंपराएं आज वैश्विक स्तर पर अपनाई जा रही हैं। योग शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य को भी संतुलित करता है।
विभिन्न आसन, प्राणायाम और ध्यान तकनीकें शरीर और मन में सामंजस्य स्थापित करती हैं। योग अब दुनिया भर में स्वस्थ जीवनशैली का पर्याय बन चुका है। लोग न सिर्फ शारीरिक मजबूती बल्कि मानसिक शांति के लिए भी योग को अपना रहे हैं।
कानपुर सेंट्रल स्टेशन से सुबह 6 बजे नई दिल्ली जाने वाली शताब्दी ट्रेन को अलग अंदाज में रवाना किया गया। सुबह 6 बजे पूरी ट्रेन की कोच में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस और योग से जुड़े हुए स्लोगन, बड़े स्टीकर स्लोगन लगाकर रवाना की गई। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के प्रचार से लोगों में योग से जुड़े फायदे और योग करने के प्रोत्साहन का बढ़ावा मिलेगा ।