
संवाददाता
कानपुर। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया का कहना है कि “समाजवादी पार्टी का बजट कब्रिस्तान की बाउंड्री वॉल बनाने के लिए होता था। विशेष समुदाय की लड़कियों को 10वीं पास करने के बाद भत्ता दिया जाता था, लेकिन सिख, जैन, पारसी की बच्ची को नहीं मिलता था। जो अखिलेश यादव पीडीए, पीडीए कहते रहते हैं, उनका पीडीए क्या है?
पी से प्रतीक, डी से धर्मेंद्र, ए से अखिलेश। ये वही टूटी साइकिल की पार्टी है, जो पार्टी जब से बनी है, आज तक यादव परिवार के बाहर का अध्यक्ष नहीं दे पाई, मुख्यमंत्री नहीं दे पाई।”
गौरव भाटिया कानपुर में आम बजट के चर्चा कार्यक्रम में शहर के नौबस्ता स्थित भाजपा कानपुर-बुन्देलखण्ड क्षेत्रीय कार्यालय में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के साथ संवाद करने पहुंचे थे। उन्होंने 200 से अधिक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के साथ बैठक में हिस्सा लिया। उनको संबोधित करते हुये कहा कि आम बजट की योजनाओं और लाभ को सोशल मीडिया के माध्यम से आमजन तक किस तरह पहुंचाया जाए।
उन्होंने संवाद करते हुए यह भी कहा कि आज सोशल मीडिया एक बड़ी ताकत बन चुका है। सटीक और बेहतर कंटेंट के साथ अपनी जनता को आम बजट के लाभों के बारे में जानकारी दी जा सकती है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिस तरह से बजट में सभी वर्गों का ध्यान रखा है, सभी क्षेत्रों के विकास के लिए जो बजट जारी किया गया है, यह एक ऐतिहासिक बजट है। इस जानकारी को आम जनमानस तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है।






