June 1, 2025

संवाददाता

कानपुर।  शिवराजपुर पुलिस ने  हंसी निवादा गांव के पास से एक चरस तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से साढ़े चार किलो चरस बरामद की गई है। इसकी कीमत करीब 13 लाख रुपए आंकी गई है।
पुलिस को क्षेत्र में मादक पदार्थों की बिक्री की सूचनाएं मिल रही थीं। हंसी निवादा गांव के पास एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। थाना प्रभारी अमान सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उसे घेर लिया। आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र के सूतन पुरवा गांव निवासी प्यारेलाल के रूप में बताई। 

पुलिस को जानकारी मिली है कि इस मामले में एक स्थानीय व्यक्ति भी शामिल है। 

थाना प्रभारी अमान सिंह ने बताया कि टीम यह पता लगा रही है कि आरोपी चरस कहां से लाया था और कहां ले जा रहा था। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।