
संवाददाता
कानपुर। बिजली विभाग ने शुक्रवार को अलग-अलग बिजली उपकेंद्रों पर मरम्मत कार्य कराया। एबी केबिल डालने और पोल लगाने के साथ-साथ लाइन शिफ्टिंग का भी कार्य हुआ। बिजली कर्मचारियों ने उपकेंद्रो के अंतर्गत अलग-अलग इलाकों में कार्य किया, जिसके चलते शटडाउन लिया गया।
विद्युत कॉलोनी उपकेंद्र पर बर्रा 2 में सुबह 9 से शाम 4 तक शटडाउन रहा।
संजय नगर उपकेंद्र पर मदारपुर, दुर्गा मंदिर क्षेत्र में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक शटडाउन रहा।
हार्समैन उपकेंद्र के अंतर्गत जे ब्लॉक किदवईनगर और जूही एम ब्लॉक में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक शटडाउन रहा।
मीता सराय उपकेंद्र पर जे,एफ,डी ब्लॉक और बजरंगबली 1,2,3 के साथ ही मीता सराय इलाके में सुबह 1 घंटे शटडाउन लिया गया।
दादा नगर उपकेंद्र पर औद्योगिक क्षेत्र में सुबह 10:30 बजे से शाम 5 बजे तक शटडाउन रहा।
एचएएल उपकेंद्र पर एचएएल, सीएनजी, पटेल नगर और यादव नगर में सुबह 10 बजे से 1 बजे तक बिजली का शटडाउन रहा।
तात्या टोपे नगर उपकेंद्र पर रविदास पुरम इलाके में सुबह 9:30 बजे से 1:30 बजे तक शटडाउन रहा।
छबीले पुरवा उपकेंद्र पर तेल मिल इलाके में सुबह 9:30 बजे से 1:30 बजे तक शटडाउन रहा।
दयानंद बिहार उपकेंद्र पर इंदिरा नगर इलाके में 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक शटडाउन रहा।
आरपीएफ ओल्ड उपकेंद्र पर ग्वालटोली क्षेत्र के अंतर्गत सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक शटडाउन रहा।
बूढ़पुर मछरिया उपकेंद्र पर रोड लाइट और पप्पू टेंट हाउस के आसपास सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक शटडाउन रहा।
बारासिरोही इलाके में माधवपुरम और लक्ष्मी हॉस्पिटल के आसपास सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक शटडाउन रहा।