
संवाददाता
कानपुर। केस्को द्वारा रविवार को 9 उपकेंद्रों पर बिजली संबंधित कार्य कराए जाने को लेकर शटडाउन लिया गया। उपकेन्द्र अंतर्गत क्षेत्र में उपभोक्ता केबल शिफ्टिंग, पेड़ छटाई और डबल पोल स्ट्रक्चर लगाने का कार्य किया गया।
रतनपुर उपकेंद्र पर सब्जी मंडी रतनपुर मार्केट एमआईजी इलाके में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली का शटडाउन रहा।
पॉलीमर उपकेंद्र पर ए ब्लॉक एमसीआई ओल्ड इलाके में सुबह 10:30 बजे से शाम 3:30 बजे तक शटडाउन रहा।
इस्पात नगर उपकेंद्र पर सुबह 10:30 बजे से शाम 3:30 बजे तक बिजली का शटडाउन रहा।
दादा नगर उप केंद्र पर केडी वायर इलाके में सुबह 8 बजे से 11:30 बजे तक शटडाउन रहा। इसी तरह से स्पेयर फीडर 207 में 11 बजे से शाम 5 बजे तक शटडाउन रहा। औद्योगिक क्षेत्र में भी सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक शटडाउन रहेगा।
परमपुरवा उपकेंद्र पर परमपुरवा इलाके में सुबह 9 बजे से 10 बजे तक बिजली का शटडाउन रहा।
नौबस्ता उपकेंद्र पर निराला नगर इलाके में सुबह 9 बजे से 10 तक शटडाउन रहा।
विकास नगर उपकेंद्र पर यूनिवर्सिटी इलाके में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक शटडाउन रहा।






