संवाददाता
कानपुर। आज कृतित्व गैलरी, इंस्टीट्यूट ऑफ फाइन आर्ट डिपार्टमेंट छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में कानपुर, झांसी क्षेत्र निवासी महिला कलाकारों की भव्य कलाप्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
राज्य ललितकला अकादमी, लखनऊ, संस्कृति विभाग की अकादमी की सदस्य डॉ. शुभम शिवा द्वारा संयोजित इस प्रदर्शनी में लगभग 60 महिला कलाकारों की कलाकृतियां प्रदर्शित की गईं। उन्होंने बताया कि आधी आबादी के सपनों और अधिकार को ध्यान में रखते हुए इस प्रदर्शनी का शीर्षक आधा आसमान रखा गया है।
प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि आयुर्वेदाचार्य डॉ. वंदना पाठक ने फीता काटकर किया। मुख्य अतिथि, आयोजन समिति सदस्य डॉ. पूर्णिमा तिवारी तथा डॉ. दीपा पाठक, डॉ. रीता वर्मा, डॉ. कुमुद बाला, पूजा श्रीवास्तव, डॉ. वीणा अवस्थी ने मिलकर दीप प्रज्वलन किया।
डॉ. वंदना पाठक ने अपने उद्बोधन में कहा कि, सृजन का पर्याय स्त्रियां जब कलाकार बनती है तो पूरी दुनिया में रंग भर देती हैं। उनके चित्रों में सकारात्मकता और पूर्ण अपनापन दिखता है। उन्होंने सभी कलाकारों के चित्रों की खूब प्रशंसा की।
अकादमी के अध्यक्ष डॉ. सुनील विश्वकर्मा ने भी शुभकामनाएं प्रेषित की। प्रदर्शनी में इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर डॉ. मिठाई लाल, सहा. प्रो. राजकुमार सिंह, जे बी यादव, डॉ. विनय सिंह, डॉ. बप्पा मांझी, रणधीर सिंह, मंतोष, तनीषा, प्रिया मिश्रा, प्रियांशी, कीर्ति, शोधार्थी शिवा, देवेंद्र, कृष्ण जी, आरती, कैलाश, सहित आलोक द्विवेदी, डॉ अमिता शुक्ला, रिचा सिंह, नेहा दुआ, नेहा मिश्रा, रवींद्र की मौजूदगी रही।






