March 8, 2026

—सहारनपुर के पूर्व खिलाड़ी बने मैनेजर को सट्टेबाज़ों ने किया सम्पर्क।

संवाददाता

कानपुर। उत्तर प्रदेश प्रीमियर लीग पर मैच फिक्सिंग के साये ने अपना डेरा डाल दिया है।लखनऊ में चल रही यूपी टी -20 लीग में मैच फिक्स करने का मामला सामने आया है। सहारनपुर के पूर्व खिलाड़ी बने मैनेजर को सट्टेबाज़ों ने किया सम्पर्क कर मैच फिक्स कराने का प्रयास किया है।वाराणसी की काशी रुद्रास क्रिकेट टीम के मैनेजर अर्जुन चौहान को इंस्टाग्राम पर संदिग्ध यूजर ने एक करोड़ रुपए का ऑफर दिया है।सूत्र बताते है कि फिक्सर का ऑफर था कि टीम का एक खिलाड़ी उसकी बताई रणनीति के हिसाब से खेले।रुपए अमेरिकी डॉलर में ऑनलाइन ट्रांसफर करने की बात कही गई। 

भ्रष्टाचार निरोधक विभाग के क्षेत्रीय प्रबंधक हरदयाल सिंह चंपावत ने पूरे मामले में सुशांत गोल्फ सिटी थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। हरदयाल सिंह एंटी करप्शन यूनिट, मध्य क्षेत्र जयपुर में पदस्थ हैं और फिलहाल लखनऊ में तैनात हैं।
हरदयाल सिंह चंपावत ने बताया कि अर्जुन चौहान से इंस्टाग्राम आईडी से संपर्क किया गया। पहले प्रमोशन कराने की बात हुई, फिर कॉल करने की कोशिश भी की गई। इसके बाद यूजर ने मैच फिक्स करने का प्रस्ताव रख दिया। उसने कहा एक करोड़ रुपए मिलेंगे, उसमें से 50 लाख आप अपने पास रख लेना।
अर्जुन चौहान ने आरोपी का प्रस्ताव तुरंत ठुकरा दिया और इसकी सूचना बीसीसीआई को भी दी। बीसीसीआई की पड़ताल में सामने आया कि संदिग्ध यूजर लगातार अर्जुन से बातचीत कर रहा था और उस पर दबाव बना रहा था। आरोप है कि वह यूपी प्रीमियर लीग 2025 के मैच फिक्स कराना चाहता है।
इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी उपेंद्र सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। टीम मैनेजर के बयान दर्ज होंगे और डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जाएगी। वहीं इस मामले में बात करने के लिए यूपीसीए के कोषाध्यक्ष प्रेम मनोहर गुप्ता ने साफ तौर कर दिया ।