February 27, 2026

संवाददाता 

कानपुर। होली के त्योहार के नजदीक आते ही एसजीएसटी की टीम भी सक्रिय हो गई है। इन दिनों शहर के बड़े मिठाई कारोबारी एसजीएसटी के निशाने पर हैं। आज कल्याणपुर स्थित मधुरम स्वीट्स में एसजीएसटी की टीम ने छापेमारी की।
अधिकारियों को शुरूआती जांच में कई तरह की अनिनिमितयाएं मिली। छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने रॉ मटेरियल और पक्के बिलों में अंतर पाया गया । छापेमारी करीब तीन घंटे तक चली ।
मधुरम स्वीट्स में एसजीएसटी के अधिकारियों के आते ही हड़कंप मच गया। छापेमारी के दौरान ग्राहकों का आना जाना और खरीद फरोख्त चलती रही। एसजीएसटी के सूत्रों ने बताया कि दुकान पर उपलब्ध कच्चे माल की मात्रा बिलों में दर्शाई गई खरीद से कहीं अधिक पाई गई।
वहीं, फर्म की ओर से दूसरी संबंधित इकाई को माल सप्लाई किए जाने की बात सामने आई है, लेकिन मौके पर उस सप्लाई से जुड़े कोई वैध इनवॉइस अधिकारियों को नहीं मिलें।
स्वीट हाउस में एसजीएसटी की टीम इलेक्ट्रॉनिक डाटा की गहन जांच कर रही है। कंप्यूटर, बिलिंग सॉफ्टवेयर और अन्य डिजिटल अभिलेख खंगाले जा रहे हैं, जिससे वास्तविक लेनदेन का पता लगाया जा सके। अधिकारियों की टीम स्टॉक का मिलान करने के लिए तैयार माल की भी गणना करवा रही है। 

Related News