March 15, 2026

संवाददाता  

कानपुर।  आगामी अंतर मंडलीय राज्य फुटबॉल प्रतियोगिताओं के लिए कानपुर मंडल की सीनियर और जूनियर फुटबॉल टीमों की घोषणा कर दी गई है। जिला फुटबॉल संघ के सचिव अजीत सिंह ने ग्रीन पार्क में दोनों टीमों के खिलाड़ियों के नाम घोषित किए।

संघ से मिली जानकारी के अनुसार सीनियर अंतर मंडलीय राज्य फुटबॉल टूर्नामेंट सीतापुर में 16 से 20 मार्च तक आयोजित होगा, जबकि जूनियर अंतर मंडलीय राज्य फुटबॉल चैंपियनशिप प्रयागराज के मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में 17 से 24 मार्च तक खेली जाएगी। इन प्रतियोगिताओं में कानपुर मंडल की टीमें खिताब के लिए चुनौती पेश करेंगी।

सीनियर टीम में शुभांकित शुक्ला, हर्षित पाल, कबीर अहूजा, डिंकेश कुमार, रामजी यादव, अभिषेक गुप्ता, अमन गौर, कन्नान, सुमित कश्यप, पीयूष पनिका, हर्ष सिंह, अभय, आयुष राज, आकाश वर्मा, पृथ्वी सिंह, अभिषेक धापा और समीर अरोड़ा को शामिल किया गया है। टीम कोच और मैनेजर की जिम्मेदारी शैलेन्द्र रावत को सौंपी गई है।

वहीं जूनियर टीम में कुणाल त्रिवेदी, प्रियांश प्रियदर्शिनी, कृष्णा यादव, विशाल सिंह, अभय यादव, गगन पाल, आर्यन वर्मा, सक्षम पाल, अरमान खान, पीयूष कैनेडिया, कप्तान आदित्य नारायण, सन्नी कुमार, शुभम पाल, शौर्य प्रताप और आराध्य शर्मा को जगह मिली है। जूनियर टीम के कोच और मैनेजर विकास दीप होंगे, जबकि सहायक कोच की जिम्मेदारी रामजी शर्मा निभाएंगे।

जिला फुटबॉल संघ ने उम्मीद जताई है कि दोनों टीमें प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करके कानपुर मंडल का नाम रोशन करेंगी।

Related News