
संवाददाता
कानपुर। दिल्ली की एक मस्जिद में सपा कार्यकर्ताओं और मैनपुरी की सांसद डिंपल यादव के साथ सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बैठक की थी। इस पर मौलाना साजिद रशीदी ने डिंपल यादव पर अभद्र टिप्पणी की है।
इसको लेकर समाजवादी महिला सभा ने मंगलवार को कानपुर के पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन सौपा। इस ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि मौलाना के खिलाफ मुकदमा दर्जकर कार्रवाई करी जाए।
प्रदेश सचिव महिमा सिंह ने बताया कि सांसद डिंपल यादव सदैव महिला सशक्तिरण, गरिमा और सम्मान की आवाज रही हैं। उनके विरुद्ध मौलाना साजिद रशीदी ने हाल ही में एक सार्वजनिक मंच पर अशोभनीय, अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी की हैं। अगर मुकदमा दर्ज नहीं हुआ तो सभी महिलाएं सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगी।
प्रदेश सचिव दीपशिखा सिंह ने कहा कि यह टिप्पणी न केवल एक सम्मानित महिला सांसद का अपमान है, बल्कि समस्त महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली है। यह बात महिलाओं के प्रति दुर्भावना और असम्मान फैलाने की नीयत से की गई है, जो कि भारतीय संविधान, महिला सम्मान और विधि व्यवस्था का खुला उल्लंघन है।
उन्होंने बताया कि कमिश्नर से मांग करी गई है कि मौलाना साजिद रशीदी के विरुद्ध तत्काल एफआईआर दर्ज की जाए। उसकी शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए, ताकि समाज में यह सख्त संदेश जाए कि महिलाओं के सम्मान के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
ज्ञापन देने वालों में प्रदेश सचिव आशा यादव, शाहीन फातिमा, जिला उपाध्यक्ष उर्मिला गौतम, जिला महासचिव मीना संखवार, जिला कोषाध्यक्ष द्रौपदी पाल, जिला सचिव संगीता यादव, विधानसभा अध्यक्ष सुनीता वर्मा आदि महिलाए मौजूद रही।