
संवाददाता
कानपुर। सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने अनाधिकृत रूप से घूम रहे तीन किन्नरों के खिलाफ कार्रवाई की है। यात्रियों को किसी तरह की असुविधा न हो,यात्रा में बाधा उत्पन्न न हो इसके लिए आरपीएफ ने एक्शन लिया।
आरपीएफ इंस्पेक्टर एस एन पाटीदार के निर्देश पर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 9 पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान तीन किन्नर बिना किसी अधिकार पत्र के रेल परिसर में घूमते हुए पाए गए। आरपीएफ ने रेल अधिनियम के तहत इन तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। रेलवे स्टेशन पर अनाधिकृत व्यक्तियों, वेंडरों और किन्नरों के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत अभियान जारी है।
सुरक्षित रेल यात्रा और यात्रियों की सुरक्षा के लिए लगातार आरपीएफ के द्वारा सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफार्म और आसपास चेकिंग अभियान चलाया जाता है। इसी के तहत कई बार यात्रियों के द्वारा यह शिकायत मिली कि किन्नर उन्हें परेशान करके उनसे पैसा मांगते हैं। इसके बाद आरपीएफ ने यह अभियान चलाया।
बीते दिनों भी सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफार्म से अनधिकृत रूप से स्टेशन पर मौजूद किन्नरों पर कार्रवाई की गई थी।






