February 7, 2026

संवाददाता
कानपुर।
नगर के जू में 26 जनवरी को रिकाॅर्ड दर्शक पहुंचे। चिड़ियाघर में लाखों रुपए के के टिकट बिके। दर्शक छुट्टी के दिन जानवरों को देखने पहुंचे। मौसम ने भी उनका साथ दिया। दिन भर मौसम भी खुला रहा। शाम तक हजारों दर्शकों ने चिड़ियाघर में आनन्द का लुत्फ उठाया।
चिड़ियाघर प्रशासन ने 26 जनवरी को खास तैयारी की थी। अतिरिक्त कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई। इसके साथ ही सभी गोल्फ कारों को आज चिड़ियाघर में दर्शकों के लिए चलाया गया।
चिड़ियाघर के वन अधिकारी नावेद इकराम ने बताया कि सोमवार को चिड़ियाघर बंद रहता है, लेकिन 26 जनवरी होने की वजह से खोला गया था। जू में आज रिकॉर्ड स्तर पर दर्शक पहुंचे। 7 लाख 40 हजार रुपए की टिकट बिक्री हुई। साल 2025 को 26 जनवरी के दिन करीब 5 लाख रुपए के टिकट बिके थे। इस साल पिछले साल का रिकॉर्ड टूट गया।

कानपुर चिड़ियाघर में 26 जनवरी के दिन मौसम खुला होने की वजह से दर्शकों की भीड़ बढ़ी। भालू के बाड़े के पास नन्हे बच्चों की भीड़ काफी देर तक रुकी रही। बच्चों ने धूप में निकले भालू को देखकर खूब मजा किया। 

Related News