March 10, 2026

संवाददाता
कानपुर।
काकादेव में मैट्रिमोनियल साइट से उन्नाव के एक युवक ने युवती से दोस्ती की, फिर शादी का झांसा देकर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया। इसके बाद युवती का रेप किया और उसका अश्लील वीडियो भी बनाया। पुलिस ने आरोपी और उसके भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
सर्वोदय नगर इलाके में रहने वाली युवती ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उनकी मुलाकात जिला उन्नाव के थाना सफीपुर के सराय सूबेदार पश्चिम निवासी सुशांत रावत से एक मैट्रिमोनियल साइट के जरिए हुई थी। पीड़िता ने बताया कि सुशांत अगस्त 2022 में शादी का प्रस्ताव लेकर घर आया था।
इसके बाद आरोपी ने जल्द से जल्द शादी होने की बात कहते हुए उसे उन्नाव में अपने दोस्त के घर ले गया। वहां ले जाकर उसने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने के बाद रेप किया। इस दौरान आरोपी ने उसके अश्लील वीडियो बना लिए। पीड़िता का आरोप है कि काफी समय बीतने के बाद शादी का दबाव बनाने पर उसने इनकार कर दिया। जिसके बाद पीड़िता ने काकादेव थाने में शिकायत की।
काकादेव इंस्पेक्टर राजेश शर्मा ने बताया कि दोनों के बीच समझौता हो गया था और शादी भी तय हो गई थी। इस बीच दहेज में 10 लाख रुपए मांगने पर युवती ने शादी तोड़ दी और रिपोर्ट दर्ज करा दी। 

थाना प्रभारी ने बताया कि सुशांत व उसके भाई सर्वेश रावत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके दोनों को जेल भेजा गया है।