March 3, 2026

संवाददाता
कानपुर।
विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर कानपुर की रमईपुर ग्राम पंचायत को सम्मानित किया गया। बुधवार को निदेशालय में आयोजित एक विशेष समारोह में इसे सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत का तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। विकासखंड बिधनू के अंतर्गत आने वाली इस पंचायत की प्रधान अनीता देवी ने यह पुरस्कार ग्रहण किया।
इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के बाद क्षेत्र की जनता प्रधान अनीता देवी और रमईपुर ग्राम पंचायत की खुलकर प्रशंसा कर रही है। यह सम्मान मिलने से कानपुर के विकास खंड बिधनू की यह ग्राम पंचायत अब प्रदेश स्तर पर चर्चा का विषय बन गई है।
रमईपुर ग्राम पंचायत की सफलता का एक मुख्य कारण वहां स्थापित आरआरसी सेंटर भी है। यह सेंटर न केवल स्वच्छता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, बल्कि ग्राम पंचायत के लिए राजस्व का एक स्रोत भी बन गया है। इस सेंटर के माध्यम से पंचायत को नियमित रूप से आय प्राप्त हो रही है, जिससे यह अन्य पंचायतों के लिए एक प्रेरणादायक बन गया है।
ग्राम प्रधान अनीता देवी ने इस अवसर पर कहा कि यह सम्मान पूरी ग्राम पंचायत के सहयोग और कड़ी मेहनत का परिणाम है। उन्होंने पंचायत को स्वच्छता और विकास के पथ पर आगे ले जाने का संकल्प दोहराया।