August 9, 2025

संवाददाता 

कानपुर। इस बार रक्षा बन्धन पर्व सुबह 4.22 मिनट से शुरू हो जाएगा जो पूरा दिन चलेगा।भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षा बंधन इस बार शनिवार को है। इस बार रक्षा बंधन पर भद्रा का साया नहीं होने के कारण पूरा दिन राखी का पर्व मनाने के लिए उत्तम रहने वाला है। 

ज्योतिष गणना के अनुसार, रक्षा बंधन पर राखी बांधने के लिए कई शुभ मुहूर्त बन रहे हैं। मान्यता है कि शुभ मुहूर्त में राखी बांधने से भाई-बहन को शुभ फलों की प्राप्ति होती है। रक्षा बंधन का पर्व इस बार सर्वार्थ सिद्धि योग के शुभ संयोग में मनाया जाएगा। इस दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह  प्रारंभ होगा। हिंदू धर्म में भद्राकाल में राखी बांधना वर्जित है। लेकिन इस बार रक्षा बंधन के भद्रा सूर्योदय से पूर्व समाप्त हो जाएगी। भद्रा का साया भले ही राखी पर नहीं रहेगा लेकिन राहुकाल की अड़चन आने की संभावना अवश्य है।

Related News