April 7, 2025

आ स. संवाददाता 

कानपुर।  रेल प्रशासन ने ग्रीष्म ऋतु में यात्रियों की सुविधा के लिए आठ नई स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों का संचालन बांद्रा टर्मिनस, ग्वालियर, उदयपुर सिटी और दिल्ली के लिए किया जाएगा। सभी ट्रेनों का सेंट्रल स्टेशन पर पांच से दस मिनट का स्टॉपेज होगा। यात्रियों के लिए इन ट्रेनों में रिजर्वेशन की सुविधा शुरू हो गई है।
नई दिल्ली से रांची के लिए ट्रेन संख्या 02878 हर रविवार छह अप्रैल से 29 जून तक चलेगी। यह ट्रेन नई दिल्ली से सुबह चार बजे रवाना होकर सेंट्रल स्टेशन पर 9:50 बजे पहुंचेगी। यह अगले दिन सुबह पांच बजे रांची पहुंचेगी।
उदयपुर सिटी से ट्रेन संख्या 09623 स्पेशल हर मंगलवार को आठ अप्रैल से 29 अप्रैल तक चलेगी। यह ट्रेन दोपहर 4:05 बजे उदयपुर से रवाना होगी। अगले दिन सुबह 8:20 बजे गोविंदपुरी स्टेशन पहुंचेगी। फारबिसगंज में यह ट्रेन सुबह 5:30 बजे पहुंचेगी।
ग्वालियर से ट्रेन संख्या 04137 स्पेशल हर रविवार और बुधवार को छह अप्रैल से 29 जून तक चलेगी। यह ट्रेन सुबह 7:10 बजे ग्वालियर से रवाना होगी। गोविंदपुरी में दोपहर 3:20 बजे पहुंचेगी। अगले दिन सुबह आठ बजे बरौनी पहुंचेगी।
सूबेदारगंज से ट्रेन संख्या 04125 स्पेशल हर सोमवार सात अप्रैल से 30 जून तक सुबह 5:20 बजे चलेगी। गोविंदपुरी में यह सुबह आठ बजे पहुंचेगी। बांद्रा टर्मिनस से इसकी रिवर्स ट्रेन 04126 हर मंगलवार आठ अप्रैल से सात जुलाई तक चलेगी।