
संवाददाता
कानपुर। कल्याणपुर में ई-रिक्शा चालक ने एक सिपाही से किराए के 10 रुपए मांगे। इस पर सिपाही ने उसके ई-रिक्शे की फोटो खींच ली और कहा- रुक अभी तेरा चालान करता हूं। ई-रिक्शा चालक ने विरोध किया तो उससे धक्का-मुक्की की। चालक ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। अधिकारियों ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
थाना कल्याणपुर क्षेत्र अंतर्गत नया शिवली रोड पर पुलिस कर्मी की कथित दादागिरी का मामला सामने आया है। आरोप है कि ई-रिक्शा चालक ने 10 रुपए किराया मांगा। मगर पुलिस कर्मी ने पैसे देने से मना कर दिया। उसका फोटो खींचकर चालान करने की धमकी दी।
थाना प्रभारी कल्याणपुर का कहना है कि वायरल वीडियो संज्ञान में आया है, अधिकारियों ने जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए है।






