
संवाददाता
कानपुर। कानपुर पुलिस कमीश्नरेट ने होली और रमजान को देखते हुए दोनों समुदाय के लोगों के साथ बैठक करके उनकी समस्याओं को सुना और तत्काल समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा सभी लोग एक दूसरे के साथ सभी त्योहार मिलजुल कर बनाएं।
होली और रमजान के त्योहार को देखते हुए कमिश्नरेट पुलिस सतर्क है। कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी, एडीसीपी कपिल देव सिंह और एसीपी आशुतोष कुमार ने संभ्रांत लोगों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्हें जल्द दूर करने का आश्वासन दिया।
डीसीपी ने बताया गाइडलाइन के अनुसार होलिका दहन स्थल के पास दो साउंड से ज्यादा न रखें। होलिका दहन स्थल के पास पानी और बालू की व्यवस्था रखें। उन्होंने लोगों से शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। कहा कि अफवाहों को आगे न बढ़ाएं, त्योहारों को आपसी सद्भाव और भाई चारे के साथ मनाएं।
डीसीपी वेस्ट एमएस क़ासिम आबदी ने बताया कि दोनों समुदाय के लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को जाना गया है। सभी ने अपनी-अपनी समस्याएं बताई हैं। इनको संबंधित अधिकारियों को जल्द निस्तारण के आदेश दिए गए हैं।
जिसकी भी कोई समस्या होती है अगर थाने या उनसे आकर कहता है तो उनकी समस्याओं का तत्काल निस्तारण किया जाएगा। सभी से यही निवेदन किया गया है कि सभी त्यौहार एक साथ मनाएं। सभी एक-दूसरे के त्यौहारों में अपना सहयोग दें।






